वर्डपैड (WordPad) क्या है?

आज कंप्यूटर Use करने वाला हर यूजर को कंप्यूटर में कुछ न कुछ Type करने की जरुरत पड़ ही जाती है और ऐसे में हमें कोई ऐसा सॉफ्टवेयर चाहिए होता है जिसमें हम कुछ Type कर सकते हैं और इस तरह के काम के लिए कंप्यूटर में कई तरह के एप्लीकेशन/सॉफ्टवेयर होते हैं जैसे: स्टिकी नोट्स, नोटपैड, वर्डपैड, वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट इत्यादि| इन्हीं में से एक वर्डपैड (WordPad) है|

वर्डपैड (WordPad) क्या है?

WordPad एक बेसिक Word Processor सॉफ्टवेयर है, यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है| इसे सबसे पहली बार विंडोज 95 के साथ User को Provide किया गया था, उसके बाद यानि विंडोज 95 से यह सभी विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में inbuild आता है| अगर आप कोई भी विंडोज का Use करते है तो यह पहले से ही आपके कंप्यूटर में Install होगा, इसे Search करके आप चला सकते हैं| यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का ही Lower Version है यानि वर्ड का पहले का वर्शन है|

वर्डपैड (WordPad) का क्या उपयोग है?

वर्डपैड का Use किसी भी तरह का एक Normal थोड़े बहुत Formatting वाले फाइल बनाने के लिए करते हैं| इसमें आप Resume, CV, Bio Data, Notes इत्यादि बना सकते हैं, फाइल में फॉर्मेटिंग जैसे Bold, Italic, Underline, Font Color, Alignment, Picture Insert आदि कर सकते हैं, फाइल सेव कर सकते हैं, किसी प्रकार के Simple Text फाइल को एडिट कर सकते हैं| यह नोटपैड से थोडा एडवांस होता है क्योंकि इसमें नोटपैड से ज्याद टूल्स और ऑप्शन्स फाइल में काम करने और फॉर्मेटिंग करने के लिए दिया गया है लेकिन माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से lower होता है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से बहुत कम इसमें टूल्स और ऑप्शन्स होते हैं|

वर्डपैड (WordPad) की विशेषताएं?

  • वर्डपैड Lightweight एप्लीकेशन है|
  • यह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही Pre-Install आता है|
  • इसमें फॉर्मेटिंग कर सकते हैं, फोटो लगा सकते हैं आदि|
  • कंप्यूटर सीखने वाले के लिए यह बहुत helpful होता है, जिससे वह वर्ड से पहले वर्डपैड में Tools और Options का इस्तेमाल करना सीखते हैं|
  • इसमें किसी भी प्रकार का एक Normal फाइल बना सकते हैं जैसे :- Resume, CV, Text Documents इत्यादि|

वर्डपैड में कितने मेनू होते हैं?

वर्डपैड में तीन मेनू बार होते हैं File, Home और View.

वर्डपैड कब लॉन्च किया गया था?

माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार विंडोज 95 के साथ वर्डपैड को launch किया था|

वर्डपैड किसने बनाया?

वर्डपैड को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाया है|

वर्डपैड और वर्ड में क्या अंतर है?

वर्डपैड Microsoft Word का लोअर वर्शन है|

Related Articles

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है? इसमें क्या-क्या होता है? और इसका क्या इस्तेमाल है?

कंप्यूटर का Use आज के समय में सभी जगह होता है चाहें घर हो, ऑफिस हो या स्कूल, कॉलेज हो, अब तो यह पढाई के…

Responses

Comment here...