इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या होता है?

कंप्यूटर में मुख्य दो प्रकार की डिवाइस लगी होती है पहला इनपुट डिवाइस (Input Device) और दूसरा आउटपुट डिवाइस (Output Device).

इनपुट डिवाइस क्या होता है?

कंप्यूटर कई अलग-अलग डिवाइसों से मिलकर बना है और आप अपने काम के जरुरत अनुसार इसमें और भी दूसरे डिवाइस लगा सकते हैं| कंप्यूटर में जिनते भी डिवाइस इस्तेमाल किये जाते हैं वो सभी डिवाइस इनपुट (Input) या आउटपुट (Output) डिवाइस होते हैं| इनपुट उस डिवाइस को कहते है जिससे हम कंप्यूटर को कोई कमांड देते हैं या फिर कंप्यूटर के अंदर कुछ टाइप या डाटा इंटर करते हैं जैसे: कीबोर्ड| कीबोर्ड की मदद से हम कंप्यूटर में अक्षर, नंबर यानि Text, Number इत्यादि चीजें टाइप कर सकते हैं| माउस से कंप्यूटर में कुछ क्लिक कर सकते हैं, तो इस प्रकार के डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते हैं ये इनपुट डिवाइस के Category में आता है|

आउटपुट डिवाइस क्या होता है?

आउटपुट उस डिवाइस को कहते हैं जो हमें कुछ result देता है जैसे: प्रिंटर| प्रिंटर से आप प्रिंट करते हैं तो वो हमें पेज प्रिंट करके result देता हैं और स्पीकर अगर आपको कोई गाने सुनना हो या कोई Sound तो उसके लिए आप स्पीकर लगा सकते हैं यह भी आउटपुट डिवाइस है क्योंकि यह हमें बदले में कुछ result देता हैं, इसके द्वारा हम ऑडियो सुन सकते हैं| आउटपुट का मतलब है कुछ रिजल्ट देने वाली Device चाहें वो Hard form में दे या फिर Soft form में, ऐसे डिवाइस आउटपुट के अन्तरगत आता है|

Related Articles

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है? इसमें क्या-क्या होता है? और इसका क्या इस्तेमाल है?

कंप्यूटर का Use आज के समय में सभी जगह होता है चाहें घर हो, ऑफिस हो या स्कूल, कॉलेज हो, अब तो यह पढाई के…

Responses

Comment here...