कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता से डेटा लेता है यानि हमारे द्वारा टाइप किये गएँ अक्षर, नंबर इत्यादि डाटा को आवश्यकतानुसार सूचना में बदल कर हमें देता है|

कंप्यूटर कई अलग-अलग तरह के काम करता है जैसे जानकारी यानि डेटा को सेव कर सकता है इसके द्वारा आप Communicate यानि बात कर सकते हैं| कंप्यूटर एक समय में एक से अधिक काम को कर सकता है जैसे आप गाने या विडियो सोंग सुनते हुयें आप अपना काम जैसे फाइल बनाना, प्रिंट करना इत्यादि कर सकते हैं|
कंप्यूटर किसे कहते हैं?
कंप्यूटर अकेला एक हिस्सा नही है, कंप्यूटर एक ऐसा सिस्टम है जिसमें कई भाग एक साथ काम करता हैं और प्रत्येक भाग का अपना एक अलग काम होता है| कंप्यूटर अलग-अलग डिवाइसों से मिलकर बना है जैसे: मॉनिटर, सी.पी.यू., माउस, कीबोर्ड इत्यादि| कंप्यूटर में आप अपने कार्य के जरुरतनुसार अलग-अलग Peripheral यानि दूसरें डिवाइसेस भी लगा सकते हैं जैसे: प्रिंटर, स्पीकर इत्यादि|
कंप्यूटर शब्द का क्या मतलब है?
कंप्यूटर शब्द लैटिन भाषा के “Computar” से लिया गया है जिसका मतलब है गणना (Calculate) करना है| कंप्यूटर को हिन्दी में संगणक और अभिकलित्र कहते हैं|
कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
कंप्यूटर के कई अलग-अलग फुल फॉर्म है, लेकिन यहाँ मैं आपको सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले दो तरह के फुल के बारे में बताऊंगा तो आइये जानते हैं
C = Common
O = Operating
M = Machine
P = Particular
U = Used for
T = Trade & Technical
E = Education
R = Research
दूसरा
C: Common
O: Operating
M: Machine
P: Particularly Used for
T: Technical
E: Educational, and
R: Research
कंप्यूटर को किसने बनाया था?
वैसे तो कंप्यूटर को कई लोगो द्वारा मिलकर बनाया गया है और समय के साथ साथ इसमें कई बदलाओं भी हुए है लेकिन कंप्यूटर को बनाने वाले व्यक्ति चार्ल्स बैबेज (Charless Babbage) को माना जाता है|
कंप्यूटर का उपयोग कौन-कौन से काम में किया जाता है?
आज के समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत से कामों में होता है, यहाँ कुछ Use के बारे में पढ़ सकते हैं|
- Education – School, College
- Entertainment –Film making
- Bank, ATM
- Railway Station
- Airport
- Hospital
- Business
- Research
- Communication
- Defence
Main Parts of Computer. कंप्यूटर इन डिवाइसों से मिलकर बनता है|
- Monitor (LCD)
- Keyboard
- Mouse
- CPU
कंप्यूटर काम कैसे करता है?
कंप्यूटर लोगो की तरहे हिन्दी, इंग्लिश इत्यादि भाषा नहीं समझता है, कंप्यूटर की अपनी एक अलग भाषा है जिसे बाइनरी भाषा कहते हैं और इसमें सिर्फ दो ही अक्षर होते हैं “0 और 1” कंप्यूटर इसी में समझता है और काम करता है| जब कोई यूजर कंप्यूटर में डाटा एंटर करता है यानि कंप्यूटर को कोई आदेश यानि इनपुट देता है तो कंप्यूटर उसे बाइनरी भाषा में बदल कर काम करता है और फिर उसका रिजल्ट यानि आउटपुट भी बदल कर हमारी भाषा में हमें मिलता है|
कंप्यूटर यूजर यानि हमारे द्वारा दिए गएँ डाटा या आदेश को इनपुट के तौर पर लेता है उसके बाद उसे CPU यानि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के पास भेज देता है, सी.पी.यू. में ALU और CU उस पर अपना काम करने के बाद हमें उसका रिजल्ट यानि आउटपुट मिल जाता है| कंप्यूटर में मुख्य दो तरह के डिवाइस लगे होते हैं इनपुट और आउटपुट यह डिवाइस कंप्यूटर और यूजर के बीच काम करने में मदद करता है|
कंप्यूटर की विशेषताएं क्या-क्या है?
- Speed: कंप्यूटर बहुत तेज Speed से कोई भी काम कर सकता है| यह एक काम को करने के लिए कुछ ही माइक्रो/नैनो सेकंड लेता है।
- Accuracy and Reliability: कंप्यूटर हमेशा 100% सही रिजल्ट देता है| अगर यूजर के द्वारा मिस्टेक हुआ हो तभी Computer का Result गलत हो सकता है|
- Storage: कंप्यूटर भविष्य में उपयोग के लिए बड़ी मात्रा में डेटा Store और Save करके रख सकता है।
- Automation: एक बार Process Start होने के बाद कंप्यूटर उस काम को खुद ही करके हमें Result दे देता है इसे हर स्टेप पर Command देने की जरुरत नहीं पढ़ती है|
- Diligence: यह बिना थके और बिना किसी गलती के बार-बार काम कर सकता है| काम करने की इसकी कैपेसिटी बहुत अधिक है|
- Versatility: अलग-अलग तरह के काम करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग अलग-अलग कामों में जैसे: ऑफिस, स्कूल, अस्पताल आदि में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
वैसे तो कंप्यूटर कई प्रकार के होते हैं लेकिन व्यक्तिगत कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं| यह दोनों कंप्यूटर काम एक जैसे ही करते हैं|

व्यक्तिगत कंप्यूटर [Personal Computer (PC)]
- डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computer)
- लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Compute)
Responses