कंप्यूटर मेमोरी क्या है? और कितने प्रकार के होती हैं?
मेमोरी का इस्तेमाल किसी भी तरह के डाटा जैसे: फोटो, विडियो, ऑडियो, गाने, फिल्म, फाइल, फोल्डर इत्यादि चीजों को सेव करने सुरक्षित रखने के लिए मेमोरी यानि स्टोरेज डिवाइस का Use करते हैं|
कंप्यूटर मेमोरी क्या है? और कितने प्रकार के होते हैं?
इसका Use अधिकतर Temporary (अस्थायी) या Permanent (स्थायी) रूप से डेटा Save करके रखने के लिए करते है| कंप्यूटर में अस्थायी या स्थायी रूप से Data या प्रोग्राम को स्टोर (Store) करने के लिए कंप्यूटर मेमोरी का इस्तेमाल किया जाता है| कंप्यूटर के इस मेमोरी में आप कोई भी Data जैसे: Photos, Videos, Audios इत्यादि को कुछ समय के लिए या हमेशा के लिए Save करके रख सकते है यह आपके ऊपर निरभर करता है कि आप उस चीज को कितने समय के लिए रखना चाहते हैं इसे ही मेमोरी कहा जाता है|
कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है?
कंप्यूटर की मेमोरी मुख्य दो प्रकार की होती है :-
- प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory)
- सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory)
प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory) क्या होती है?
यह कंप्यूटर की Main Memory है। किसी भी काम को जल्दी से करके रिजल्ट देने के लिए सीपीयू यानि मशीन इस मेमोरी का Use करता है। प्राइमरी मेमोरी को हिंदी में प्राथमिक मेमोरी भी कहते हैं| प्राइमरी मेमोरी दो प्रकार की होती है RAM और ROM.
रैम (RAM) क्या होता है?
रैम का फुल फॉर्म “रैंडम एक्सेस मेमोरी” (Random Access Memory) होता है| यह प्रोसेसिंग के समय डाटा अपने पास स्टोर करता है और कंप्यूटर को स्पीड देता है यह केवल प्रोसेसिंग के लिए अस्थायी (Temporary) रूप से डेटा Save करता है| इसलिए कंप्यूटर के बंद (Shut down) होने के बाद इसमें कोई डाटा नहीं रहता है| इसे वोलेटाइल (Volatile) मेमोरी भी कहा जाता है|
रोम (ROM) क्या होता है?
रोम का मतलब “रीड ओनली मेमोरी” (Read Only Memory) होता है| यह एक प्रोग्रामिंग चिप होती है| इसमें सिस्टम की सभी जानकारी और सेटिंग सेव होता है और इसे बदला नहीं जा सकता है| इसे नॉन वोलेटाइल (Non Volatile) मेमोरी भी कहा जाता है| यह कई प्रकार के होते हैं जैसे: PROM, EPROM, EEPROM आदि हैं|
सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory) क्या होता है?
इसका Use प्रोग्राम फ़ाइलों को स्थायी रूप से Save करके रखने के लिए किया जाता है। यह सेकेंडरी मेमोरी अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे:- हार्ड डिस्क, एस.डी.कार्ड, सी.डी, पेन ड्राइव इत्यादि| लेकिन कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क का उपयोग करते हैं हार्ड डिस्क दो तरह के होते हैं HDD (Hard Disk Drive) और SSD -Solid State Drive.
हार्ड डिस्क ड्राइव [Hard disk drive] HDD: कंप्यूटर में प्रोग्राम, फाइल, फोटो, विडियो इत्यादि सेव करके रखने के लिए हार्ड डिस्क का इस्तेमाल होता है|
एस.डी.कार्ड [Secure Digital Card] SD: इसमें भी फाइल, फोटो, विडियो इत्यादि सेव करके रख सकते हैं और उसे किसी भी कंप्यूटर, लैपटॉप आदि में चला सकते हैं|
सी.डी. [Compact Disc] CD: इसमें भी आप डाटा स्टोर करके रख सकते हैं|
पेन ड्राइव: इसमें डाटा स्टोर करके रख सकते हैं और इससे एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में पेन ड्राइव लगा कर चला भी सकते हैं|
Responses