कीबोर्ड (Keyboard) क्या होता है?

कीबोर्ड (Keyboard) कंप्यूटर में Use किए जाने वाले Main इनपुट डिवाइसों में से एक है। इसका Use कंप्यूटर में टाइपिंग करने और कंप्यूटर को कमांड देने के लिए करते है| कीबोर्ड में 104 से 117 से अधिक Keys हो सकते हैं क्योंकि कीबोर्ड अलग-अलग प्रकार के होते हैं जैसे नार्मल कीबोर्ड, मल्टीमीडिया कीबोर्ड, USB port Keyboard और Wireless Keyboard.

Qwerty Keyboard किसे कहते हैं ?

Keyboard का Use आज के time में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, टैब जैसे कई सारे डिवाइस में हो रहें है लेकिन इन सभी में एक बात Common है और वो है इन सभी का कीबोर्ड का Layout एक जैसे ही होती है, यह सभी में Keyboard के Letter “Q” से ही शुरू होते है| पहले के समय में ऐसा कीबोर्ड नहीं होते थे, लेकिन अब तो “Q” letter से Start होने वाले कीबोर्ड ही ज्यादा देखने को मिलता है, इस तरह के कीबोर्ड का Use Type Writer में होते थे और यह अब कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, टैब जैसे कई सारे डिवाइस में भी होने लगे है| इस कीबोर्ड का आविष्कार Christopher Sholes ने 1874 में किया था|

आज के time में हम जिस Keyboard का Use करते हैं उसमे अगर आपने ध्यान दिया हो तो आपने देखा होगा कि कीबोर्ड के बटन Q से शुरू होते हैं| चाहें आप कंप्यूटर में, लैपटॉप में, या स्मार्ट फ़ोन में कुछ टाइप करते हो वहां पर keyboard में Q से alphabet होते हैं, यह सभी कीबोर्ड QWERTY keyboard हैं| QWERTY keyboard का मतलब है, इसमें बटन जो होते हैं वो QWERTY डिजाईन यानि Layout में होते हैं| अल्फाबेट Q से स्टार्ट होते हैं, इसलिए इसे QWERTY Keyboard भी कहते हैं|

कीबोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

काम करने के आधार पर दो प्रकार के कीबोर्ड होते हैं Normal Keyboard और Multimedia Keyboard. नार्मल कीबोर्ड में 104 बटन और मल्टीमीडिया कीबोर्ड में 117 बटन होते हैं और इससे अधिक भी हो सकते हैं। Keyboard में 5 अलग-अलग प्रकार के बटन होते हैं|

Technology के आधार पर (Qwerty) Keyboard मुख्य दो प्रकार के होते हैं:

  1. Wireless Keyboard (Bluetooth): यह कीबोर्ड को लैपटॉप या कंप्यूटर से Connect करने के लिए इसके साथ एक USB adaptor दिया होता है, उस USB adaptor को आप जिस कंप्यूटर में, लैपटॉप या डिवाइस में लगा देंगें, आपका कीबोर्ड उससे कनेक्ट हो जायेगा|
  2. USB Keyboard: इस कीबोर्ड में Wire लगे होते हैं, जिससे आप अपने कंप्यूटर में या किसी भी डिवाइस के USB Port में लगा कर कनेक्ट कर सकते हैं|

Normal कीबोर्ड कौन-से होते है?

Normal यानि साधारण कीबोर्ड उसे कहते हैं जिसमें जरुरत के काम करने के लगभग सभी बटन होते हैं| नार्मल Keyboard आप उसे कह सकते हैं जिसमें कुछ अलग और एक्स्ट्रा बटन नहीं होते हैं जैसे:- वेबसाइट खोलने के लिए, वॉल्यूम कम या ज्यादा करने के लिए, ईमेल करने के लिए इत्यादि, इस तरह के एक्स्ट्रा बटन नार्मल कीबोर्ड में नहीं होते हैं|

Multimedia कीबोर्ड कौन-से होते है?

Multimedia Keyboard उसे कहा जाता है जिसमें जरुरत के सभी बटन होते हैं इसके साथ ही उसमें कुछ बटन एक्स्ट्रा भी होते हैं जो काम को जल्दी करने के लिए दिए रहते हैं जैसे: वेबसाइट खोलने के लिए एक्स्ट्रा बटन, वॉल्यूम कम या ज्यादा करने के लिए एक्स्ट्रा बटन, ईमेल करने के लिए अलग से इत्यादि बटन होते हैं|

कीबोर्ड में कितने प्रकार के बटन यानि Keys होते हैं?

Keyboard में कई अलग-अलग तरह के Keys होते हैं जैसे नंबर टाइप करने का कीज, टेक्स्ट लिखने के लिए कीज और किसी स्पेशल काम या Function को करने के लिए कीज, तो इसके बारे में थोडा डिटेल में जानते हैं|

  1. Alphabets keys: A से Z तक: अल्फाबेट कीज इसमें A से Z तक बटन यानि Keys होते हैं, जिससे आप कंप्यूटर में टाइप कर सकते हैं|
  2. Numeric Keys: 0 से 9 तक: संख्यात्मक कीज इससे आप कंप्यूटर में किसी भी प्रकार का अंक यानि नंबर टाइप कर सकते हैं|
  3. Function Keys: F1 से F12 तक: फंक्शन कीज F1 से 12 तक होते हैं, यह कुछ स्पेशल तरह के काम को करने में Use होता है|
  4. Cursor Control Keys: इसे arrow keys भी कहते हैं | right, left, up & down: इससे आप पेज को ऊपर, निचे, लेफ्ट, राईट या डाउन खिसका के देख सकते हैं|
  5. Special Keys: स्पेशल बटन :- Caps Lock, Alt, Tab, Enter, कण्ट्रोल इत्यादि बटन होते हैं, स्पेशल बटन का उपयोग दूसरे बटन के साथ कुछ स्पेशल काम को करने यानि कमांड देने के लिए करते हैं|

Related Articles

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है? इसमें क्या-क्या होता है? और इसका क्या इस्तेमाल है?

कंप्यूटर का Use आज के समय में सभी जगह होता है चाहें घर हो, ऑफिस हो या स्कूल, कॉलेज हो, अब तो यह पढाई के…

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता से डेटा लेता है यानि हमारे द्वारा टाइप किये गएँ अक्षर, नंबर इत्यादि डाटा को आवश्यकतानुसार सूचना में…

Responses

Comment here...