गूगल जेमिनी (Gemini) क्या है?

क्या आपने Google Gemini के बारे में सुना है? अगर हाँ तो आप इसके बारे में जानना भी जरुर चाहते होंगें और अगर आपने नहीं सुना है तो आज मैं आपको आसान भाषा में गूगल जेमिनी क्या है? इसके बारे में पूरी जानकारी यहाँ दूंगा!

गूगल जेमिनी गूगल का एक AI सर्विस है, इसे गूगल ने यानि Alphabet कंपनी ने बनाया है| इसे पहली पर LaMDA टेक्नोलॉजी जोकि Large Language Models पर आधारित है उस पर बना कर 21 मार्च 2023 गूगल बार्ड (Google Bard) के नाम से Release किया गया, उसके बाद इसे PaLM LLM पर तैयार गया, उसके कुछ समय बाद में 10 मई 2023 को इसे सभी लोगों के लिए Launch कर दिया गया|
यह First Time English भाषा में Available था, लेकिन अब यह 40+ Multiple भाषा को Support करता है जैसे: English, Arabic, Chinese, German, Hindi, Spanish आदि| इसे 27 देशों में लांच किया गया है, इसके अब तक 9 से भी ज्याद वर्शन आ चुके है और सभी वर्शन में कुछ न कुछ नया Add, Modify, Improve और Develop किये गए हैं| 8 फरवरी 2024 को गूगल ने गूगल बार्ड का नाम बदल कर इसका नाम जेमिनी (Gemini) कर दिया साथ ही Gemini Advanced और इसका मोबाइल ऐप भी लांच किया|
गूगल जेमिनी काम कैसे करता है?
जेमिनी क्या है? ये तो आप जान चुके हैं अब जानते हैं कि जेमिनी यानि (Google Gemini) काम कैसे करता है? जब आप गूगल पर कोई जानकारी खोजते (Search) हैं तो वह आपको जानकारी के तौर पर कुछ टेक्स्ट और दूसरे साईट का लिंक देता है जिसपर जा कर आपको वह जानकारी देखना होता है लेकिन गूगल जेमिनी एक Generative AI सर्विस है| इस पर जब आप किसी जानकारी के लिए कुछ टाइप करेंगें, तो यह वह जानकारी खुद ही आपके लिए Generate करके आपको यही पर दे देगा, जिससे आपको किसी अन्य वेबसाइट पर जा कर देखने की जरुरत नहीं होगी और अगर दिए गए जानकारी से आप सहमत नहीं है तो उसे फिर से Regenerate करवा सकते हैं| ये Same ChatGPT के जैसा है और उसी तरह से काम भी करता है| गूगल ने इसे चैटजीपीटी की टक्कर पर लौंच किया है|
जेमिनी 12.5% Data Information Wikipedia से लाता है और कुछ LaMDA टेक्नोलॉजी के द्वारा तैयार करता है| LaMDA एक भाषा है जिसे गूगल ने Develop किया है और गूगल जेमिनी इसी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, LaMDA लोगो के सवालों के जवाब देने में काफी हद तक आगे है|
जेमिनी का इस्तेमाल कैसे करें?
जेमिनी को आप इसके वेबसाइट https://gemini.google.com/ पर जाकर अपनी जीमेल आईडी से लॉग इन करके इस्तेमाल कर सकते हैं और मोबाइल में इसका जेमिनी ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं, गूगल प्ले स्टोर (Google Play store) पर जेमिनी ऐप search करके या आप इस लिंक Download Gemini App पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं|
गूगल जेमिनी की शुरुआत कब हुई?
जब ChatGPT का वर्शन GPT-3 Market में Release हुआ था, जोकि large language models (LLM) पर Based था और उस समय चैट जीपीटी मार्किट में बहुत ही Popular होने लगा था इन्टरनेट पर यह उसे समय Viral था, तब गूगल यानि अल्फाबेट कंपनी के CEO Sundar Pichai ने अपने ब्लॉग में इसके बारे में चर्चा की थी|
जेमिनी की विशेषताएं क्या है?
जेमिनी की कई बेहतरीन विशेषताएं है जैसे:
- जेमिनी को इस्तेमाल करना काफी आसान है
- इससे आप किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं , अपने सवाल पूछ सकते हैं|
- इसे आप कई भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं|
- इससे प्राप्त जानकारी को आप शेयर कर सकते हैं, कॉपी कर सकते हैं, लाइक कर सकते हैं|
- आप जिस चीज के बारे में जानकारी चाहते हैं उसे टाइप करने के बाद यह आपको उसके बारे में जानकारी देता है और अगर किसी कारण आपको दिया गया जानकारी पसंद नहीं आता है तो आप उसे Regenerate करवा सकते हैं या उसे Google it ऑप्शन पर क्लिक करके डायरेक्ट यही से उसे गूगल पर खोज सकते हैं|
- इसमें Google Lens के भी Feature मौजूद है, आप किसी फोटो को अपलोड करके उससे सम्बंधित फोटो और उसके बारे में जानकारी देख सकते हैं|
- इसमें आप बोल कर भी अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं, इसमें जवाब मिलने के बाद उसे सुन भी सकते हैं|
- रिजल्ट को कोई नाम देकर पिन भी कर सकते हैं इत्यादि|
गूगल के जीपीटी को क्या कहते हैं?
गूगल के AI Service का नाम जेमिनी है|
जेमिनी एआई क्या है?
जेमिनी AI एक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस है|
जेमिनी क्या कर सकता है?
यह आपके सवालों का जवाब दे सकता है इससे, आप किसी भी प्रकार की इनफार्मेशन ले सकते हैं जैसे: सवालों के जवाब, आर्टिकल, रिज्यूमे इत्यादि|
जेमिनी की कीमत कितनी है?
यह फ्री में भी मौजूद है और आप इसका Paid प्लान भी ले सकते हैं|
जेमिनी चैटबॉट का मालिक कौन है?
जेमिनी का मालिक गूगल का कंपनी अल्फाबेट है|
जेमिनी को कब लॉन्च किया गया?
21 मार्च 2023 को
क्या जेमिनी जीपीटी से मुकाबला करेगा?
जेमिनी चैट जीपीटी की ही तरह काफी Similar है इसलिए यह चैट जीपीटी का Competitor है|
Responses