माउस (Mouse) क्या होता है?
यह एक इनपुट डिवाइस है। इसे पॉइंटिंग डिवाइस भी कहते है ये मॉनिटर यानि कंप्यूटर के स्क्रीन पर चीजों को क्लिक करने के लिए इस्तेमाल होता है| माउस कंप्यूटर में Use होने वाला एक main डिवाइस है, MOUSE का फुल फॉर्म “मैन्युअली ऑपरेटेड यूजर सेलेक्शन इक्विपमेंट” होता है|(Manually Operated User Selection Equipment)
कंप्यूटर: MOUSE का Full form क्या है?
M – Manually
O – Operated
U – User
S – Selection
E – Equipment
जब आप अपने माउस को कंप्यूटर में लगा देते हैं उसके बाद मॉनिटर यानि स्क्रीन पर आपको माउस का एक Cursor दिखाई देगा, इसे Aero भी कहा कहते है, इसी Cursor को चला कर माउस का इस्तेमाल किया जाता है| इससे आप टेक्स्ट या कोई Matter को सेलेक्ट कर सकते हैं या क्लिक कर सकते हैं| माउस में तीन अलग-अलग प्रकार के बटन होते हैं पहला लेफ्ट बटन (Left Button) चीजों को क्लिक करने के लिए Use होता है| दूसरा राईट साइड (Right Button) किसी चीज का Properties खोलने के लिए Use करते है और तीसरा बटन माउस के बिच में Scroll Button होता है, इससे आप किसी पेज को ऊपर या निचे Scroll करके देख सकते हैं| माउस से 5 अलग-अलग तरह के काम किया जाता है जैसे:
- Click: किसी चीज पर क्लिक करने के लिए|
- Double Click: डबल क्लिक करके सेलेक्ट करना, इत्यादि|
- Right Click: किसी चीज का Properties खोलने के लिए|
- Drag and Drop: फाइल, फोल्डर या किसी डाटा को एक जगह से उठा कर दूसरी जगह रखने के लिए|
- Scroll: ऊपर निचे खिसका कर पेज देखने के लिए|
माउस कितने प्रकार के होते हैं?
वैसे तो काम सभी माउस से एक जैसा ही किया जाता है लेकिन टेक्नोलॉजी के आधार पर Mouse मुख्य तीन प्रकार के होते हैं|
- Mechanical Mouse (Trackball Mouse): मैकेनिकल माउस में निचे एक Ball लगा होता है जिससे जब हम माउस चलाते हैं तो वह Ball Move करता है और माउस के Cursor को direction देता है|
- Optical Mouse: ऑप्टिकल माउस में निचे Ball की जगह एक प्रकार का light जलती है जो Cursor को direction देता है|
- Wireless Optical Mouse:वायरलेस का मतलब है बिना किसी केबल (wire) के कनेक्ट होता है| वायरलेस माउस में भी निचे लाइट जलती है लेकिन इसे कंप्यूटर से Connect करने के लिए, इस माउस के साथ एक USB adapter आता है जिसे आप अपने कंप्यूटर के USB Port में लग कर अपने माउस को Connect कर सकते हैं, कुछ माउस और कीबोर्ड ब्लूटूथ के द्वारा भी कनेक्ट होते हैं|
Responses