Snipping Tool क्या है?
Snipping Tool माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया विंडोज का एक Utility सॉफ्टवेयर है, यह विंडोज के साथ ही कंप्यूटर में आता है विंडोज विस्टा और उसके बाद के सभी विंडोज में यह पहले से ही सिस्टम सॉफ्टवेयर के तौर पर कंप्यूटर में इनस्टॉल रहता है| स्निप्पिंग टूल विंडोज विस्टा से पहले के विंडोज में Snipping टूल की जगह Clipping Tool था, इसे Screen Sketch टूल के नाम से भी जानते हैं|
Snipping टूल से आप कंप्यूटर में Screenshot ले सकते हैं, कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे किसी भो चीज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं| कई बार ऐसा होता है कि कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहें Text, Images जैसे चोजों का हमें एक फोटो लेंने की जरुरत पड़ जाती है ऐसे में स्निप्पिंग टूल की मदद से आप कंप्यूटर स्क्रीन के किसी भी Area का किसी भी प्रकार का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, इसके साथ ही जो स्क्रीनशॉट आप लेते हैं उस Image को एडिट, सेव, शेयर और उसमें कोई एरिया हाईलाइट करना हो तो वो भी कर सकते हैं| स्क्रीनशॉट लेने के बाद आप उसे PNG, JPG, GIF image format में Save कर सकते हैं| इससे विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं, स्क्रीन पर आप जो भी एक्टिविटी कर रहें हैं उसका विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं|
इससे आप चार Type के स्क्रीनशॉट ले सकते है
👉 Rectangle mode – इससे Rectangle प्रकार में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं|
👉 Window mode – इसे पूरी विंडो यानि पूरी फाइल का होगा|
👉 Full-screen mode – इससे आप पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं|
👉 Free-form mode – यह फ्री फॉर्म है इससे जिस प्रकार का चाहिए और जिस एरिया का चाहे उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं|
Snipping Tool के क्या-क्या फायदे हैं?
स्निप्पिंग टूल कंप्यूटर में विंडोज के साथ फ्री इनस्टॉल आता है|
यह विंडोज विस्टा के बाद सभी विंडोज में फ्री में Available है|
इस टूल की hep से कंप्यूटर के किसी भी एरिया का स्क्रीनशॉट अपने जरुरत के अनुसार ले सकते हैं और विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं|
इस टूल में स्क्रीनशॉट लेने के साथ और भी कई तरह की features है जैसे स्क्रीनशॉट को शेयर, एडिट और उसमें किसी पार्ट को highlight भी कर सकते हैं|
आपको जितने एरिया का स्क्रीनशॉट लेना हो आप उतना जगह सेलेक्ट करके भी ले सकते हैं|
इससे आप Screen को Video के फॉर्मेट में भी Capture कर सकते हैं|
यह सॉफ्टवेयर Free है|
स्निपिंग टूल का उपयोग किस लिए होता है?
स्निपिंग टूल का इस्तेमाल स्क्रीनशॉट लेने और स्क्रीन Capture यानि रिकॉर्ड करने के लिए होता है|
स्निपिंग टूल और स्क्रीनशॉट में क्या अंतर है?
स्निपिंग टूल स्क्रीनशॉट लेने का एक बेस्ट और फ्री सॉफ्टवेयर है| कंप्यूटर में जो फोटो स्क्रीन के अंदर ही कैप्चर करते हैं उसे स्क्रीनशॉट कहते हैं|
स्निपिंग टूल का फोटो कहां जाते हैं?
स्निपिंग टूल से लिया गया स्क्रीनशॉट कंप्यूटर में Pictures फोल्डर में सेव होता है और यह कंप्यूटर के Clipboard में भी कुछ समय के लिए रहता है|
विंडोज 11 में स्निपिंग टूल को क्या कहते हैं?
विंडोज 11 में भी स्निपिंग टूल इसी नाम से यानि स्निपिंग टूल के नाम से ही दिया हुआ है|
स्निपिंग टूल के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट क्या है?
स्निपिंग टूल का कीबोर्ड शॉर्टकट Windows+Shift+S है इसे एक साथ दबाने के बाद आपके कंप्यूटर के स्क्रीन की लाइट dim हो जायेगा, उसके बाद माउस से उतना एरिया आप सेलेक्ट करेगें, जितना एरिया का आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं|
कंप्यूटर में स्निपिंग टूल कहां मिलेगा?
Start में आप देख सकते है या Start पर लिक्क करके Search में टाइप कीजिये “Snipping Tool” इससे Snipping टूल मिल जायेगा|
Responses